ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

हरियाणा में 25 सितंबर को मनायी जाएगी चौधरी देवी लाल की जयंती समारोह, CM नीतीश नहीं होंगे शामिल

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमत्री नीतीश कुमार हरियाणा नहीं जाएंगे। राज्य में बाढ़ की स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया। महत्वपूर्ण काम होने पर वे

हरियाणा में 25 सितंबर को मनायी जाएगी चौधरी देवी लाल की जयंती समारोह, CM नीतीश नहीं होंगे शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमत्री नीतीश कुमार हरियाणा नहीं जाएंगे। राज्य में बाढ़ की स्थिति के कारण यह फैसला लिया गया। महत्वपूर्ण काम होने पर वे बिहार से बाहर जाएंगे। ऐसे में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवी लाल की जयंती पर मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। हरियाणा के जींद में 25 सितंबर को आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाग नहीं लेंगे। 


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्व देवी लाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला को इसकी सूचना दे दी गई है। इस सम्मेलन में जदयू की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी भाग लेंगे।


गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में इसमें नीतीश कुमार के अलावा ममता बनर्जी, शरद पवार, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव, अरविंद केजरीवाल सहित सभी समाजवादी नेताओं को निमंत्रण दिया गया था। ललन सिंह ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आवश्यक तैयारी, बच्चों में वायरल बुखार तथा कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर राहत और बचाव कार्य में मुख्यमंत्री व्यस्त हैं। अभी उनका बिहार के बाहर कहीं जाना संभव नहीं है। बहुत जरूरी या बहुत इमरजेंसी कुछ हुआ तो वे सिर्फ दिल्ली जा सकते हैं।  


ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का देवी लाल के साथ आत्मीय संबंध रहा है। देवी लाल जब कृषि मंत्री थे तब नीतीश कुमार कृषि राज्य मंत्री थे। देवी लाल की जयंती में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया गया है।  इसके पहले देवी लाल की याद में हुए कई सम्मेलनों में मुख्यमंत्री भाग लेते रहे हैं  लेकिन इस बार वे हरियाणा नहीं जा सकेंगे।