ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

नीतीश ने JDU के पास बनाये रखी राज्यसभा उपसभापति की कुर्सी, हरिवंश और रामनाथ ठाकुर दोबारा जाएंगे राज्यसभा

PATNA : जनता दल यूनाइटेड राज्यसभा में उपसभापति की कुर्सी अपने पाले में बनाए रखेगा. नीतीश कुमार ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. हरिवंश फिलहाल रा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड राज्यसभा में उपसभापति की कुर्सी अपने पाले में बनाए रखेगा. नीतीश कुमार ने हरिवंश और रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. हरिवंश फिलहाल राज्यसभा के उपसभापति हैं और अगर पार्टी उन्हें फिर से राज्यसभा के लिए नहीं भेजती तो जेडीयू के हाथ से उपसभापति की कुर्सी निकल जाती. सूत्रों के अनुसार दोनों नाम फाइनल हो गया है. सिर्फ औपचारिक एलान बाकी है. 

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू ने अपने अति पिछड़ा वोट बैंक को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाया है. इस लिहाज से रामनाथ ठाकुर को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर दूसरी बार राज्यसभा जाएंगे. कहकशां परवीन को जेडीयू भले ही राज्यसभा नहीं भेजी पाई हो लेकिन उन्हें भी आगे एडजस्ट करने का भरोसा दिया गया है. माना जा रहा है कि विधान परिषद में कहकशां परवीन को जगह दी जा सकती है. 

सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की. जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह आज तीन बजे संयुक्त रूप से औपचारिक एलान करेंगे.