ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

हमको पाकिस्तान से क्या लेना-देना? : बोले तेजस्वी यादव ....मोदी जी की बात का नहीं है कोई वैल्यू, वह खुद भी नहीं देते ध्यान

PATNA : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की और अग्रसर हो रहा है, वैसे -वैसे नेताओं के हमले भी तेज हो रहे हैं। अब बात न सिर्फ आरोप -प्रतारोप पर हो रही है बल्कि पक्ष और विप

हमको पाकिस्तान से क्या लेना-देना? : बोले तेजस्वी यादव ....मोदी जी की बात का नहीं है कोई वैल्यू, वह खुद भी नहीं देते ध्यान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने अंतिम दौर की और अग्रसर हो रहा है, वैसे -वैसे नेताओं के हमले भी तेज हो रहे हैं। अब बात न सिर्फ आरोप -प्रतारोप पर हो रही है बल्कि पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से सवाल-जवाब का सिलसिला सा चल पड़ा है। इसी कड़ी में अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से तीखा सवाल किया है। तेजस्वी ने पूछा है कि पीएम साहब हमें पकिस्तान से क्या लेना -देना है। हमें तो रोजगार, किसान, मजदूर, आम जनता से मतलब है। इसलिए आप इस पर बात किजिए। 


तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी कहते थे कि भाजपा सत्ता में आएगी तो अच्छे दिन लाएंगे। विदेशों से काला धन वापस लाएंगे। लोगों के खाते में 15 लाख रुपए देंगे। सभी को पक्का मकान देंगे। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी खत्म कर देंगे। किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। लेकिन आज तक कहीं विकास नहीं हुआ है। मोदी जी को इस चुनाव में कोई मुद्दा नहीं मिला तो हिन्दू-मुस्लिम, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद के साथ-साथ मंगलसूत्र छीनने की बात कहने लगे हैं। 


वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। हमारी सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। महिलाओं को प्रत्येक साल एक लाख रुपए देंगे। फ्री में बिजली दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि “मोदी जी की बात का कोई वैल्यू नहीं है। वह स्वयं अपनी ही कही बात को भाव नहीं देते। प्रधानमंत्री जी सिर्फ झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करते है।”