ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोग आतंकवादी! हमास को लेकर सदन में संग्राम पर बोली बीजेपी

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान आज दिवंगत आत्माओं को ठीक ढंग से श्रद्धांजलि भी नहीं दी जा सकी। सदन में शोक प्रकाश के दौरान माले ने हमास के मारे गए लोगों के प्

आतंकवाद का समर्थन करने वाले लोग आतंकवादी! हमास को लेकर सदन में संग्राम पर बोली बीजेपी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान आज दिवंगत आत्माओं को ठीक ढंग से श्रद्धांजलि भी नहीं दी जा सकी। सदन में शोक प्रकाश के दौरान माले ने हमास के मारे गए लोगों के प्रति शोक जताने की मांग उठाई जिसके बाद भारी हंगामा हुआ और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। हमास को लेकर बिहार विधानसभा में शोक प्रकाश की मांग करने वाले माले विधायकों को बीजेपी ने आतंकवादी करार दिया है। बीजेपी ने कहा है कि कोई आतंकवादी ही होगा जो आतंकवाद का समर्थन करेगा।


बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा है कि पूरी दुनिया को पता है कि हमास एक आतंकवादी संगठन है। आतंकी संगठन के ऊपर अगर कोई देश बमबारी करता है तो अगर ये लोग उसका सपोट करते हैं तो इसका मतलब है कि ये लोग भी आतंकवादियों के समर्थक हैं। बिहार विधानसभा में हमास को लेकर छिड़े संग्राम पर बीजेपी विधायक ने कहा कि ये लोग बेचैन हैं और कहीं न कही तुष्टीकरण को लेकर इस तरह की बात कर रहे हैं। ये लोग आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं। आतंकवादियों का समर्थन करने वाला कोई आतंकवादी ही हो सकता है।


उधर, हमास को लेकर महागठबंधन में शामिल जेडीयू और माले आमने सामने आ गए हैं। माले जहां हमास के समर्थन में खड़ा है तो वहीं इस मुद्दे पर जेडीयू अपने पुराने साथी बीजेपी के साथ खड़ी हो गई है। जेडीयू विधायक डॉ. संजीव ने सदन के भीतर माले की इस करतूत पर गहरी नाराजगी जताई और कहा किये अत्यंत दुखद है इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता है। जिस तरह से हमास ने इजराइल में घुसकर महिलाओं के साथ रेप किया बच्चों के साथ दरिंदगी की और उसके पक्ष में अगर कोई बोलता है तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।



रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता