ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'हमारे पास पोस्टर लगवाने तक का रुपया नहीं, कैसे लड़ें चुनाव,' बोले खरगे .... हमारा पैसा भी लूट रही BJP

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच विपक्ष के तरफ से एक मुद्दा जो काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है वो है इलेक्टोरल बॉन्ड। ऐसे में कांग्रेस ने गुरुवार को इस मुद्दे पर

'हमारे पास पोस्टर लगवाने तक का रुपया नहीं, कैसे लड़ें चुनाव,' बोले खरगे .... हमारा पैसा भी लूट रही BJP
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच विपक्ष के तरफ से एक मुद्दा जो काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है वो है इलेक्टोरल बॉन्ड। ऐसे में कांग्रेस ने गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस  पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि- हमारा खाता फ्रीज कर दिया गया है। खाता फ्रीज करना सत्ताधारी दल का सबसे  खतरनाक खेल है।  बीजेपी ने खुद के पास तो हजारों करोड़ भर लिए और हमारे बैक अकाउंट फ्रीज कर दिए। 


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि - भारत पूरी दुनिया में लोकतंत्र, मूल्यों और आदर्शों के लिए जाना जाता है। पिछली दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड की सच्चाई सामने निकलकर आई है। किसी भी लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आवश्यक होता है। सभी के लिए सभी चीज़ें एक जैसी होनी चाहिएऔर  समान अवसर होने चाहिए। 


इसके आगे उन्होंने कहा भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि- आज से पहले  भारत की छवि थी उस पर प्रश्न चिन्ह उठ गया है। हम बराबरी से चुनाव ना लड़ पाएं इसलिए खाते सीज कर दिए हैं। एक राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने में बाधा उत्पन्न कर खतरनाक खेल खेला गया है। हर तरफ सिर्फ इनका ही विज्ञापन लगा है, उसमें भी मोनोपोली है। 


उधर, खरगे के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो मुद्दा हमने उठाया है वो बहुत अहम है। ये मुद्दा सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. जनता के द्वारा दिए गया पैसा हमसे लूटा जा रहा है ये अलोकतांत्रिक है।