ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्थगित, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद लिया गया फैसला

PATNA : सपा के संस्थापक और वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को स्थगित कर दिया है। 12 अक्टूबर से हि

HAM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्थगित, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद लिया गया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : सपा के संस्थापक और वरिष्ठ समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को स्थगित कर दिया है। 12 अक्टूबर से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी लखनऊ में बुलाई गई थी। इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन अब मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इसे तत्काल स्थगित कर दिया गया है।


हम के नेता दानिश रिजवान ने इस बात की जानकारी दी है। दानिश रिजवान के मुताबिक नेताजी के निधन के बाद पार्टी अपनी संवेदना व्यक्त कर रही है और इसी लिहाज से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को तत्काल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उधर, पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।


HAM के संस्थापक संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिवंगत मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश अपने धरती पुत्र को नहीं भूल सकता। मुलायम सिंह यादव देश के बहुत बड़े समाजवादी नेता थे। मांझी ने उनके निधन को संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।


इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. अनिल कुमार, विधायिका ज्योति मांझी, विधायक सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

टैग्स