ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

हम बड़े भाई: राजद से नाराज कांग्रेस को शिवानंद ने दी नसीहत, कहा-अपना जनाधार देखकर ही सीट मांगें घटक दल

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नाराज कांग्रेस को शिवानंद ने नसीहत दी है। कहा कि हम बड़े भाई हैं। अपना जनाधार देखकर ही कांग्रेस सीट की मांग करे।

हम बड़े भाई: राजद से नाराज कांग्रेस को शिवानंद ने दी नसीहत, कहा-अपना जनाधार देखकर ही सीट मांगें घटक दल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से नाराज कांग्रेस को शिवानंद ने नसीहत दी है। कहा कि हम बड़े भाई हैं। अपना जनाधार देखकर ही कांग्रेस सीट की मांग करे। कांग्रेस जरूरत से ज्यादा सीटें मांग रही है। जिसके कारण सीट शेयरिंग का मामला फाइनल नहीं हो पा रहा है।


 सीट बंटवारे को लेकर राजद से कांग्रेस की नाराजगी की खबर आ रही है। जबकि कांग्रेस के नेताओं को यह समझना चाहिए कि आरजेडी महागठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में है और राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा का चुनाव जीतना है। पटना में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने राजद द्वारा लोकसभा प्रत्याशी को सिंबल दिए जाने पर कांग्रेस के एतराज पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को जरूर से ज्यादा सीट दी जा रही है जिसके कारण सीट बंटवारे में दिक्कत सामने आ रही है।


शिवांद ने कहा कि महागठबंधन में सबसे बड़े भाई की भूमिका में मजबूत दल राजद है। राजद के सहारे ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव निकालना है। राजद के कंधे पर ही महागठबंधन को बिहार में जीत दिलाने की जिम्मेदारी है। सहयोगी दल चाहे माले हो या कांग्रेस अपने जन आधार को देखकर ही सीट मांगे। राजद ने महागठबंधन के सहयोगी दलों से उम्मीदवारों की जानकारी मांगी थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया। 


उम्मीदवारों की जानकारी जब महागठबंधन के अन्य घटक दलों ने राजद को नहीं दी तब लालू यादव ने सिंबल बांट दिया। इस विषय पर बात करने के लिए कांग्रेस के कई नेता दिल्ली गए हैं। बता दें कि राजद सुप्रीमो इस वक्त दिल्ली में ही मौजूद हैं। लालू यादव अपनी पोती के जन्मदिन में शामिल होने के लिए दिल्ली रविवार को सपरिवार दिल्ली गये। 27 मार्च को उनकी पोती कात्यायनी का बर्थडे है जिसमें महागठबंधन के भी कई नेता शामिल होंगे।