ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

हाजीपुर कोर्ट में आज लालू यादव की पेशी, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हाजीपुर कोर्ट में पेश होंगे। लालू प्रसाद यादव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में पेश होने वाले हैं। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला 2015

हाजीपुर कोर्ट में आज लालू यादव की पेशी, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हाजीपुर कोर्ट में पेश होंगे। लालू प्रसाद यादव आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट में पेश होने वाले हैं। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। लालू यादव ने तब तेरसिया दियारा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था। लालू के खिलाफ स्थानीय गंगा ब्रिज थाने में साल 2015 में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का की दर्ज हुआ था। 



इस मामले में लालू पिछली सुनवाई के दौरान अपना पक्ष कोर्ट में रख चुके हैं। संभव है कि कोर्ट इस मामले में आज फैसला सुना दे। आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल यानी बुधवार की शाम दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। लालू यादव जब पिछली दफे पटना से दिल्ली गए थे तो उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया था। लालू यादव के कंधे का फ्रैक्चर होने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। 



लालू यादव के पटना पहुंचते ही राबड़ी आवास गुलजार हो गया था। देर रात तक 10 सर्कुलर आवास के बाहर नेताओं और समर्थकों का मजमा लगा रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे। उनके साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

टैग्स