ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अनोखे स्टाइल में दिखे नेताजी, भैंस पर बैठकर पहुंचे नामांकन दाखिल करने

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन का कल आखिरी दिन है. ऐसे में नेताओं का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है. इसी बीच नेताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल

अनोखे स्टाइल में दिखे नेताजी, भैंस पर बैठकर पहुंचे नामांकन दाखिल करने
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन का कल आखिरी दिन है. ऐसे में नेताओं का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है. इसी बीच नेताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है. सभी प्रत्याशी विधायक बनने का सपना लेकर अपने अलग-अलग में नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं. वहीं एक नेताजी का अनोखा स्टाइल इस कदर चर्चा का विषय बना कि एक दिन में ही नेताजी मशहूर हो गए. 


आपको बता दें कि पालीगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार कपिल यादव भैंस पर बैठकर नामांकन दाखिल करने अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. भैंस की सवारी के बाबत पूछने पर नेताजी ने बड़े गर्व से कहा कि मैं पशु प्रेमी हूं, जब लालूजी भैंस की पीठ पर बैठकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमा ले सकते हैं तो मैं कम से कम विधायक तो बन ही जाऊंगा. नेताजी की पहचान इलाके में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में है. 


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नामांकन के समय महागठबंधन के प्रत्याशी और दिग्गज निर्दलीय नेताओं समेत आठ निर्दलीयों ने पालीगंज अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ के समक्ष अपना-अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी संदीप सौरभ के अलावा लोक सेवा दल के राजगीर प्रसाद, भारतीय सब लोग पार्टी के रवीश कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के रवींद्र प्रसाद सहित निर्दलीय बसंत कुमार, जितेंद्र  बिंद, हरे कृष्ण, धनंजय कुमार शामिल हैं.