ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में जेडीयू का पलटवार, तेजस्वी यादव को बताया दोहरे चरित्र का नेता

PATNA :गोपालगंज ट्रिपल मर्डर के मसले पर सरकार को लगातार घेर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव को दोहरे चरित्र का नेता बताया

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA :गोपालगंज ट्रिपल मर्डर के मसले पर सरकार को लगातार  घेर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव को दोहरे चरित्र का नेता बताया है।


जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में कार्रवाई की जा रही है और आगे भी न्यायसंगत कार्रवाई होगी। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरे मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। इससे उनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। उन्होनें कहा कि उनके दल के विधायक अरुण यादव जिसने सामाजिक पाप किया एक घृणित काम किया लेकिन तेजस्वी यादव उनके मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन पर पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी और तो और उनके साथ पोस्टर शेयर कर रहे हैं। दूसरी पार्टी के नेताओं पर सवाल तो जरूर खड़ा कर रहे हैं लेकिन खुद क्या कर रहे हैं इसका अहसास उन्हें नहीं है। उन्होनें कहा कि कानून सबके लिए समान होता है।


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गोपालगंज हत्याकांड के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। उन्होने जदयू एमएलए पप्पू पांडेय की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर राजद के विधायकों, विधान पार्षदो को लेकर गोपालगंज कूच की बात कही। वह बुधवार को राज्यपाल फागू चौहान से भी मिले, उनको ज्ञापन सौंपा और गोपालगंज हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार दोषी विधायक को बचा रही है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद, रघुवंश प्रसाद सिंह, आलोक मेहता समेत अन्य नेता मौजूद थे।


गौरतलब है कि गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और उनके बेटे मुकेश पांडेय को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने सतीश पांडेय और मकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। 


टैग्स