ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

गूगल में नौकरी हासिल करने वाली बिहार की बिटिया संप्रीति नेता प्रतिपक्ष से मिली, इस सफलता पर तेजस्वी ने दी शुभकामना

PATNA: पटना के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले बैंक अधिकारी की बेटी संप्रीति यादव को गूगल ने 1.11 करोड़ रुपये का सालान पैकेज दिया है। संप्रीति अब गूगल के लिए काम करेंगी। अपनी प्रतिभा

गूगल में नौकरी हासिल करने वाली बिहार की बिटिया संप्रीति नेता प्रतिपक्ष से मिली, इस सफलता पर तेजस्वी ने दी शुभकामना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले बैंक अधिकारी की बेटी संप्रीति यादव को गूगल ने 1.11 करोड़ रुपये का सालान पैकेज दिया है। संप्रीति अब गूगल के लिए काम करेंगी। अपनी प्रतिभा से यह नौकरी हासिल करने वाली बिहार की बिटिया संप्रीति यादव अपने पिता रमाशंकर यादव और मां शशि प्रभा के साथ 10 सर्कुलर रोड स्थित आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे जहां नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात की। 


वही संप्रीति के इस उपलब्धी पर तेजस्वी यादव ने बधाई और शुभकामनाएं दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के इस होनहार बेटी पर हम सभी को गर्व है। अपनी प्रतिभा से इसी तरह वह देश का नाम रोशन करती रहे यही कामना करता हूं।      


वही संप्रीति यादव ने तेजस्वी यादव से बातचीत के दौरान यह कहा कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा पटना के नोट्रेडम स्कूल से हुई थी। बाद में 12वीं क्लास तक की शिक्षा दिल्ली जाकर हासिल की। जिसके बाद कंप्यूटर साइंस ट्रेड से बी टेक की। लगातार कई चरणों में इंटरव्यू देने के बाद उन्हें गुगुल ने नौकरी का ऑफर दिया। यह मेरे और मेरे परिवार के लोगों के लिए बहुत ही खुशी का पल है। संप्रीति ने कहा कि अगर सच्चे मन से किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए ठान लिया जाए और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। जिस तरह से लोगों का आशीर्वाद मिला है आगे भी कुछ नया करने की कोशिश करूंगी।


गौरतलब है कि दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बी.टेक करने वालीं संप्रीति यादव को चार कंपनियों ने नौकरी का ऑफर दिया था। इसमें से संप्रीति यादव ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करना शुरू किया। इस बीच उनके पास गूगल से ऑफर आया। इंटरव्यू पास करने के बाद गूगल ने संप्रीति को 1.11 करोड़ रुपये का सालान पैकेज दिया। संप्रीति 14 फरवरी से गूगल में काम करना शुरू करेंगी। गूगल में सेलेक्शन के बारे में जानकारी देते हुए संप्रीति ने बताया कि गूगल की टीम की ओर से ऑनलाइन 9 राउंड का इंटरव्यू लिया गया। हर राउंड में उसके जवाब से गूगल के अधिकारी संतुष्ट रहे। इसके बाद उसे नौकरी मिली।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता