ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गोद में बीमार बच्चे को लेकर पैदल जाना पड़ा PMCH, तेजस्वी ने कहा- सवाल मत पूछना वरना जंगलराज आ जाएगा

DESK: RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में अपने बच्चे को गोद में लेकर एक महिला अस्पताल जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेज

गोद में बीमार बच्चे को लेकर पैदल जाना पड़ा PMCH, तेजस्वी ने कहा- सवाल मत पूछना वरना जंगलराज आ जाएगा
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में अपने बच्चे को गोद में लेकर एक महिला अस्पताल जाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा कि 'यह बिहार हैं..मां की गोद में बीमार बच्चा है..पिता ऑक्सीजन सिलेंडर खींच रहा है..और ऐसे नीतीश-बीजेपी की पार्टी हो रही है। 16 साल से श्श्श्श… सवाल मत पूछना नहीं तो जंगलराज आ जाएगा। यहां गोली से भी मरते है और बिना गोली भी..इसलिए चुपचाप मरते जाना है अन्यथा जंगलराज आ जाएगा। का समझे बाबू?


गोद में बीमार बच्चे को लेकर पैदल जाना पड़ा PMCH, तेजस्वी ने कहा- सवाल मत पूछना वरना जंगलराज आ जाएगा

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल यानी पीएमसीएच का है। जहां रविवार को एक बच्चा ज्यादा बीमार था। जिसे अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाना था। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई एंबुलेंस या रिक्शा नहीं पहुंचा तो बच्चे की मां ने नवजात को गोद में लिया और खुद ही अल्ट्रासाउंड कराने चली गई। इस दौरान पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला को देखकर आस-पास के लोग उनकी मदद के लिए सामने भी आए जिसके बाद एक स्वास्थ्य कर्मी को सिलेंडर दे दिया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि सवाल मत पूछना, वरना जंगलराज आ जाएगा।