ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गिरिराज सिंह पर RJD का पलटवार, बोले मनोज झा.. सत्ता जाने के दर्द में कुछ भी बोल रहे BJP नेता

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई को पूरे देश में पांच साल के लिए बैन करने के बाद इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के यह कहने पर कि देशभर में RSS को बैन कर

गिरिराज सिंह पर RJD का पलटवार, बोले मनोज झा.. सत्ता जाने के दर्द में कुछ भी बोल रहे BJP नेता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई को पूरे देश में पांच साल के लिए बैन करने के बाद इसपर सियासत भी शुरू हो गई है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के यह कहने पर कि देशभर में RSS को बैन कर देना चाहिए, बीजेपी के नेता लालू पर हमलावर हो गए हैं। बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लालू खुद को पीएफआई का सदस्य बता दें। गिरिराज सिंह के इस बयान पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने पलटवार किया है। मनोज झा ने कहा है कि बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद बीजेपी के नेता दर्द और बेचैनी में हैं, इसलिए कुछ भी बोल रहे हैं।


आरजेडी सांसद मनोज झा ने गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि गिरिराज सिंह केंद्र में मंत्री हैं, उनसे गंभीरता की अपेक्षा रहती है कि वे थोड़ा बहुत पढ़ेंगे-लिखेंगे और किसी बाद को ध्यानपूर्वक सुनेंगे। उन्होंने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने PFI का समर्थन नहीं किया है। लालू प्रसाद ने सिर्फ इतना कहा था कि वैसी हर संस्था पर बैन लगना चाहिए जो लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों में सरकार से बेदखल होने का दर्द और बेचैनी है, लेकिन आरजेडी के पास उसकी कोई दवा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने RSS पर सबसे पहले बैन किया था। गिरिराज सिंह को सरदार पटेल से जाकर झगड़ना चाहिए। 


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने पूरे देश में PFI के बैन होने पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था। लालू ने कहा थि कि पीएफआई (PFI) के बाद अब आरएसएस (RSS) पर भी बैन लगना चाहिए। लालू के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि हम गर्व से कह सकते हैं कि आरएसएस के स्वयंसेवक हैं, लेकिन क्या लालू यादव कह सकते हैं कि वे PFI के सदस्य हैं? बिहार में उनकी सरकार है, हिम्मत है तो बिहार में आरएसएस को बैन कर दो।'