ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गिरिराज सिंह ने नीतीश से कर दी बड़ी मांग, बोले- शराबबंदी फेल है तो इसे वापस ले सरकार

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। सरकार के सहयोगी दल चाहे वह खुद जेडीयू हो या आरजेडी, हम, कांग्रस या वामदल, एक के

गिरिराज सिंह ने नीतीश से कर दी बड़ी मांग, बोले- शराबबंदी फेल है तो इसे वापस ले सरकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के लोग भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। सरकार के सहयोगी दल चाहे वह खुद जेडीयू हो या आरजेडी, हम, कांग्रस या वामदल, एक के बाद एक सभी दलों के नेता शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। शराबबंदी को लेकर मचे घमासान के बीच पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में अगर शराबबंदी फेल हो गई है तो सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए।


दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राज्यभर में पूरे एक साल की खबरों को संकलित कर देखने की जरूरत है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर प्रयास कर रहे हैं तो राज्य में शराबबंदी क्यों नहीं हो रही है। विपक्ष की बात तो दूर अब तो सरकार के सहयोगी दल भी शराबबंदी पर सवाल उठाने लगे हैं। खुद नीतीश कुमार की पार्टी के लोग यह बात कह रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है तो सरकार को इसे वापस ले लेना चाहिए।


वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करने वाले TMC के मंत्री अखिल गिरि पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश के संवैधानिक पद पर बैठी राष्ट्रपति के बारे में इस तरह के शब्द कहीं से भी सही नहीं है। राजनीति हो या सामाजिकता हो शब्दों की गरिमा होनी चाहिए। राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है। चाहे टीएमसी का मंत्री हो चाहे और कोई भी हो उसकी गरिमा को धूमिल करने का अधिकार किसी को नहीं है। इसके लिए न तो टीएमसी के नेता ने माफी मांगी और ना ही उनके दल के किसी नेता ने ही देश से माफी मांगी। इसका सीधा मतलब है कि जान बूझकर वहां के मुख्यमंत्री के इशारों पर टीएमसी नेता ने ऐसी अभ्रद्र टिप्पणी की है।


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी कर ममता बनर्जी सरकार में मंत्री अखिल गिरि विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने नंदीग्राम में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्प्णी की है। उन्होंने कहा, हम लोग किसी को उनकी शक्ल-सूरत से नहीं आंकते। हम राष्ट्रपति की कुर्सी का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि का यह भाषण कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस कारण अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी किरकिरी हो रही है।


वहीं हिमाचल में चुनाव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि परिणाम तो 8 दिसंबर को आएगा लेकिन पहली बार जैसे उत्तर प्रदेश में 37 साल का रिकॉर्ड बदला और योगी दोबारा मुख्यमंत्री बनें वैसे ही हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।