ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान.. हम एक मिनट में 31 बच्चे पैदा करते हैं, जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी

PATNA : मोदी कैबिनेट के विस्तार में प्रोमोशन पाने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और बिहार के बेगूसराय सीट से सांसद गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दि

गिरिराज सिंह का बड़ा बयान.. हम एक मिनट में 31 बच्चे पैदा करते हैं, जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : मोदी कैबिनेट के विस्तार में प्रोमोशन पाने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और बिहार के बेगूसराय सीट से सांसद गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को समाज और विकास के लिए बेहद जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि ये धर्म और राजनीत का मुद्दा नहीं है. यह विकास का मुद्दा है.


केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों बिहार के दौरे पर हैं. गिरिराज अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिल रहे हैं. मंगलवार को वह लखीसराय जिले में स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की. जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि "यह देश के विकास का मुद्दा है. ये धर्म और राजनीत का मुद्दा नहीं है. चाइना एक मिनट में 9-10 बच्चे पैदा करता है. हम एक मिनट में 31-33 बच्चे पैदा करते हैं. हम दुनिया का आबादी का 20% हिस्सा हैं. जबकि हमारी जमीन मात्र ढाई प्रतिशत ही है. सामाजिक समरसता और विकास को ध्यान में रख कर जनसंख्या नियंत्रण कानून के बारे में विचार करने की आवश्यकता है."



केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि "मैं योगी जी को धन्यवाद देता हूँ. उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाने का काम किया है. योगी आदित्यनाथ ने जात-धर्म और वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर काम किया है. जनसंख्या नियंत्रण कानून जैसा बड़ा निर्णय लिया है.


गौरतलब हो कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रविवार को जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पास किया है. बिहार में भी अब जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीते दिन सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम नीतीश ने कहा कि "जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केवल कानून बनाकर नहीं बल्कि महिलाओं को पूरी तरह शिक्षित करके ही प्रजनन दर को कम किया जा सकता है. कोई भी प्रदेश जो करना चाहे वो करे. लेकिन हमारी सोच है कि सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण के लिए अगर आप केवल कानून बनाकर उसका उपाए करना चाहेंगे. यह संभव नहीं है."