ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

गिरिराज सिंह को काम का मिला फिर से इनाम, कद बढ़ा.. अब ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा

PATNA : बिहार बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर केंद्र की राजनीति में गए गिरिराज सिंह को एक बार फिर से मोदी मंत्रिमंडल में काम करने का इनाम मिला है। साल 2019 में राज्य मंत्री से

गिरिराज सिंह को काम का मिला फिर से इनाम, कद बढ़ा.. अब ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर केंद्र की राजनीति में गए गिरिराज सिंह को एक बार फिर से मोदी मंत्रिमंडल में काम करने का इनाम मिला है। साल 2019 में राज्य मंत्री से केंद्रीय मंत्री बनाए गए गिरिराज सिंह को अब पहले से ज्यादा बड़ा मंत्रालय दिया गया है। गिरिराज सिंह अब तक मत्स्य एवं पशुपालन विभाग की जवाबदेही संभाल रहे थे लेकिन अब उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।


बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह लगातार मोदी मंत्रिमंडल में बेहतर काम करते रहे हैं और अपने परफॉर्मेंस के दम पर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। ग्रामीण विकास मंत्रालय का कामकाज बहुत बड़ा है और गिरिराज सिंह के कंधों पर अब या बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। गिरिराज सिंह के अलावे धर्मेंद्र प्रधान को भी मोदी कैबिनेट में प्रमोशन मिला है। धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम मंत्रालय की बजाय शिक्षा विभाग को संभालेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने उन पर बड़ा भरोसा दिखाते हुए यह जिम्मेदारी दी है।


कैबिनेट में पहली बार शामिल किए गए भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव श्रम मंत्रालय के साथ-साथ पर्यावरण मंत्रालय का भी कामकाज संभालेंगे। गिरिराज सिंह के पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय का कामकाज नरेंद्र सिंह तोमर के पास था। नरेंद्र सिंह तोमर पहले की तरह कृषि विभाग को देखते रहेंगे।