ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नीतीश की दुर्गति होनी तय, गिरिराज सिंह बोले- राजपाट छोड़ तीर्थ यात्रा पर निकलें मुख्यमंत्री

PATNA: बिहार जेडीयू और आरजेडी के बीच सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान पर बीजेपी की पैनी नजर है। बीजेपी के नेता हर मोर्चे पर महागठबंधन को घेरने में जुटे है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद औ

नीतीश की दुर्गति होनी तय, गिरिराज सिंह बोले- राजपाट छोड़ तीर्थ यात्रा पर निकलें मुख्यमंत्री
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार जेडीयू और आरजेडी के बीच सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान पर बीजेपी की पैनी नजर है। बीजेपी के नेता हर मोर्चे पर महागठबंधन को घेरने में जुटे है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन में सीएम पद को लेकर चल रही बयानबाजी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि महागठबंध में हो रही दुर्गति से बचने के लिए नीतीश को राजपाट छोड़ तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि एक तरफ नीतीश कहते हैं कि 2025 के चुनाव का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे जबकि उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि 2025 के चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज जेडीयू में जो चल रहा है उससे नीतीश की आत्मा कह रही होगी कि बजट के साथ ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए था। गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार की दुर्गति होनी तय है। ऐसे में उन्हें राजपाट छोड़ देना चाहिए।केंद्रीय मंत्री ने आरजेडी और जेडीयू के बीच हुई डील का खुलासा करते हुए कहा कि बिहार का बजट सत्र पूरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री अपनी सीएम की कुर्सी तेजस्वी को सौंप देंगे।


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के जेडीयू से अलग होकर पार्टी बनाने के बाद जेडीयू में घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद की अगला चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में होगा, इसको लेकर जेडीयू के नेताओं में बेचैनी है। पार्टी में टूट को रोकने के लिए ललन सिंह ने बयान दिया कि चुनाव के बाद तय होगा कि सीएम कौन होगा। ललन सिंह के इस बयान के बाद आरजेडी के विधायक यह दावा करने लगे हैं कि होली के बाद तेजस्वी की ताजपोशी तय है। ऐसे में महागठबंधन के दोनों प्रमुख दल जेडीयू और आरजेडी के अंदरखाने घमासान छिड़ गया है।