ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Giriraj Singh Attack: पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट पर भड़के गिरिराज, X पर वीडियो शेयर कर ममता और राहुल-तेजस्वी से पूछे सवाल

PATNA: पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की घटना पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है और ममता बनर्जी के साथ साथ राहुल गांधी

Giriraj Singh Attack: पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट पर भड़के गिरिराज, X पर वीडियो शेयर कर ममता और राहुल-तेजस्वी से पूछे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की घटना पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है और ममता बनर्जी के साथ साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से जवाब मांगा है। इस घटना पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए रेड कारपेट बिछा रखा है।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की स्थिति आज बद से भी बदतर हो चुकी है। बंगाल में जहां रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट बिछाए जा रहे हैं तो वहीं बंगाल पहुंचे बिहारी अभ्यर्थियों के साथ बदसलूकी की जा रही है और इन सब बातों के सामने आने के बाद भी राहुल गांधी, तेजस्वी यादव एवं ममता बनर्जी जैसे लोग चुप बैठे हैं। आज उन्हें इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि बंगाल खुद एक अलग देश है या भारतवर्ष का अंग है।


उन्होंने कहा कि बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश की जा रही है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि बंगाल पहुंचे बिहार के अभ्यर्थी जब एक कमरे में ठहरे हुए थे, उसी वक्त कुछ लोगों ने उन पर बिहारी होने का आरोप लगाते हुए उनके सर्टिफिकेट फाड़ दिए गए थे और उनके ऊपर बंगाल से बाहर जाने का दबाव बनाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद गिरिराज सिंह ने नाराजगी जताई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता