ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

घर बैठे सिर्फ 10 रुपये में निकाल सकेंगे अपना खतियान, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

PATNA : बिहार में भू-सर्वेक्षण को लेकर जमीन मालिकों में अफरातफरी मची हुई है। सभी को यही डर सता रहा है कि कही उनकी जमीन के साथ खेला न हो जाए। इस बीच खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने

घर बैठे सिर्फ 10 रुपये में निकाल सकेंगे अपना खतियान, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में भू-सर्वेक्षण को लेकर जमीन मालिकों में अफरातफरी मची हुई है। सभी को यही डर सता रहा है कि कही उनकी जमीन के साथ खेला न हो जाए। इस बीच खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने ऑनलाइन सहूलियत प्रदान की है। इससे  रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा।


दरअसल,  विशेष भू-सर्वेक्षण के लिए खतियान की अभिप्रमाणित प्रति लेने में हो रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने नई तकनीक लांच किया है। रैयतों को खतियान की नकल लेने में न तो अधिक पैसा देना पड़ेगा न अधिक दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। अब आमलोग भी भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट से सर्वे व चकबंदी खतियान की अभिप्रमाणित दस रुपये भुगतान कर प्राप्त कर सकते हैं।


रैयत भी अपने स्तर से खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भूमि सुधार व राजस्व विभाग के साइट पर जाकर उसके निर्देशों के अनुसार लॉगइन करना पड़ेगा। विभाग का साइट खुलने पर सरकारी व पब्लिक दो आप्शन आएंगे। रैयत पब्लिक ऑप्शन पर अपने मोबाइल से लॉगइन कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति पेज दस रुपये आनलाइन भुगतान करना होगा। रैयत व उनके उत्तराधिकारी रिविजन सर्वे व चकबंदी दोनों खतियान को प्राप्त कर सकते हैं।


उधर, सर्वे कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अंचलवार सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का नाम, मोबाइल नंबर व शिविर कार्यालय को जारी किया गया है। अगर कोई अधिकारी व कर्मी सर्वे फार्म जमा करने के एवज में पैसे की मांग करते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल दें, कार्रवाई की जाएगी।