ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

G-20 का बहिष्कार कर कांग्रेस ने दिखायी हताशा, बोले सुशील मोदी..किसी दल के अध्यक्ष को न्योता नहीं था, तो खड़गे को क्यों बुलाया जाता ?

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घरेलू राजनीति को

G-20 का बहिष्कार कर कांग्रेस ने दिखायी हताशा, बोले सुशील मोदी..किसी दल के अध्यक्ष को न्योता नहीं था, तो खड़गे को क्यों बुलाया जाता ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घरेलू राजनीति को परे रखा, लेकिन उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी प्रवक्ताओं ने भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता पर ओछे बयान देकर वैश्विक मुद्दों पर अपनी नासमझी और दुर्भावना ही प्रकट की ।


सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित न किये जाने पर कहा कि जब देश की सबसे बड़ी और सत्तारूढ पार्टी भाजपा सहित किसी दल के अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं था, तब कांग्रेस क्यों मुँह फुलाये बैठी रही?


उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा-विरोध की सनक में भारत-विरोधी हो गई है, इसलिए पार्टी पूर्व अध्यक्ष ने ठीक सम्मेलन के समय विदेश जाकर आयोजन की आलोचना की और उनके अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने जी-20 का बहिष्कार किया। वे आमंत्रण के बाद भी रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए ताकि सोनिया गाँधी नाराज न हो जाएँ। सुशील मोदी ने भारत मंडपम् में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिकृति और मधुबनी पेंटिंग को स्थान देकर बिहार की ब्रांडिग करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।


उन्होने जी-20 देशों के सफल-सार्थक सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि यूक्रेन-रूस टकराव, पर्यावरण संकट और आतंकवाद की चुनौतियों के बीच अमेरिका, रूस, चीन सहित दुनिया की 20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहमति बनाना इसकी बड़ी उपलब्धि थी। कांग्रेस इसे पचा नहीं पायी, इसलिए उसने इस सम्मेलन से दूरी बनाकर कर अपनी हताशा प्रकट की।