ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, राहुल गांधी ने जताया दुख

DELHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहें। 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिग

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, राहुल गांधी ने जताया दुख
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहें। 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में उनका निधन हो गया। गुरुवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी जिसके बाद दिल्ली एम्स में उन्हें एडमिट कराया गया था। 9 बजकर 51 मिनट पर उनका निधन हुआ। दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने अंतिम सांस ली। 


पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को भी रद्द किया गया है। इसके साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस के सभी कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट बाड्रा सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया।  


बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुझ रहे थे। इससे पहले भी स्वास्थ्य समस्या की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। आज अचानक एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान निधन हो गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मनमोहन सिंह की पत्नी एम्स अस्पताल में पहुंचीं। वही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां पहुंचीं हैं। घटना की जानकारी प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट बाड्रा ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, राहुल गांधी ने जताया दुख