ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

फिर से जदयू में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक, संजय झा ने दिलाई सदस्य्ता ; कहा - नीतीश कुमार मेरी मेहनत से वाकिफ

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री रहे श्याम रजक ने दूसरी बार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए। 10 दिन पहले उन्होंने पूर्व सीएम लालू यादव की पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लालू प

फिर से जदयू में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक, संजय झा ने दिलाई सदस्य्ता ; कहा - नीतीश कुमार मेरी मेहनत से वाकिफ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री रहे श्याम रजक ने दूसरी बार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए। 10 दिन पहले उन्होंने पूर्व सीएम लालू यादव की पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक 10 दिन बाद एक सितंबर यानी आज जनता दल यूनाईटेड का दामन थाम लिया। 


श्याम रजक को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्याम रजक की जदयू में  दूसरी पारी है। पिछली बार भी वह राजद से सीधे जदयू में आए थे और इस बार भी वह ऐसा ही करने जा रहे हैं। फर्स्ट बिहार से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी पसंदीदा फुलवारीशरीफ विधानसभा सीट के लिए जदयू से भरोसा मिल गया है और जदयू में जाकर अभी से विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत करने लगेंगे।


मालूम हो कि, बिहार में जब राजद-कांग्रेस की सरकार थी तो श्याम रजक ऊर्जा मंत्री के रूप में चर्चित रहे थे। 2005 के बाद से जब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्सी संभाली तो भी श्याम रजक राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वफादार बने रहे, लेकिन फिर पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण उन्होंने सत्ताधारी जदयू का दामन थाम लिया था।


 श्याम रजक ने कहा कि "दिवंगत वीपी सिंह, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरी मेहनत से वाकिफ रहे हैं, लेकिन पिछली बार भी तभी मैंने राजद छोड़ा- जब भरोसा टूटा था। इस बार तो साजिशों और झूठे आश्वासनों का दौर रहा, जिससे तंग आकर राजद छोड़ा है। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में मौका देकर देखा था। कुछ गलतफहमियों के कारण जदयू से राजद में चला गया था, लेकिन अब सारा सच सामने आ गया है। मैं एक जदयू में औपचारिक तौर पर आ गया हूं और फिर पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दूंगा।