ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

फिर फिसली CM नीतीश की जुबान, कहा- हमारी तो एक ही इच्छा है कि नरेंद्र मोदी को फिर से '"मुख्यमंत्री " बनाइए

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनी चुनावी जनसभा में भाषण के दौरान स्लिप ऑफ टंग के शिकार हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की जुबान आए दिन फिसल रही है। ऐसे में

फिर फिसली CM नीतीश की जुबान, कहा-  हमारी तो एक ही इच्छा है कि नरेंद्र मोदी को फिर से '"मुख्यमंत्री " बनाइए
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनी चुनावी जनसभा में भाषण के दौरान स्लिप ऑफ टंग के शिकार हो रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार की जुबान आए दिन  फिसल रही है।  ऐसे में रविवार (26 मई) को एक बार फिर एक सभा के दौरान नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री बनने की कामना कर द। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाएं। 


दरअसल, नीतीश कुमार पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे, इसी बीच सीएम बोलते-बोलते गड़बड़ा गए और कहा कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो और पूरे देश में 400 सीट जीते और नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें देश का विकास हो बिहार का विकास हो... ये सुनते ही उनके अंगरक्षक ने कान में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है वह और आगे बढ़ें।


इसके आलावा नीतीश कुमार ने चुनावी भाषण में लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला किया। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा कि एक आदमी था, जो नौ गो बेटा-बेटी पैदा किया और अपने हट गया तब बेटी को बनाया दिया। बेटा-बेटी यही सब करते रहता है। इसका कोई मतलब है जी। हम लोग के साथ आया हमने देखा बहुत गड़बड़ है, तो हम हट गएं और झूठ-मूट का बोलता रहता है। 


उधर सीएम ने जातीय गणना को लेकर भी निशाना साधते हुए हुए कहा कि यह तो सब कुछ हमने किया है।  हम उस वक्त भी बैठक में पूरे देश में जातीय गणना का एजेंडा लाने के लिए कहते रहे, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ था।सभी पार्टी उस वक्त था।