ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

ऐतिहासिक होगा जदयू का कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह: अनिमेष चौधरी

PATNA: जनता दल यूनाईटेड के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अनिमेष कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही एक ऐसे नेता हैं जो कर्पूरी के सपनों को पूरा करने में लगे हुए है।

ऐतिहासिक होगा जदयू का कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह: अनिमेष चौधरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जनता दल यूनाईटेड के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य अनिमेष कुमार चौधरी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार ही एक ऐसे नेता हैं जो कर्पूरी के सपनों को पूरा करने में लगे हुए है। बिहार में 75% आरक्षण लागू कर के नीतीश कुमार ने दिखा दिया कि सपनों को पूरा कैसे करते है।


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और हमारे नेता नीतीश कुमार के आह्वाहन पर 24 जनवरी को पटना के वेटनरी कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाला जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह में नीतीश कुमार की नीतियों पर चलने वाले लाखों लोग समारोह को ऐतिहासिक बनाएंगे। अनिमेष चौधरी ने कहा कि बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र, बेलछी, फतेहपुर, कोरारी, अथमलगोला, मोकामा, घोसवरी, सवानी, चौधराइंचक, नयाबीघा सहित कई जगहों पर जनसंपर्क चला कर अधिक से अधिक लोगों को पटना चलने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।


सभी लोग 23 जनवरी की रात को चौधरी के आवास पहुचेंगे, जहां उनके रहने और भोजन का इंतजाम किया गया है। सभी नीतीश कुमार का नारा लगाते हुए वेटनरी कॉलेज पैदल पहुचेंगे। बाढ़ विधानसभा के लोगो ने अपील किया है की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना पहुंच कर मुख्यमंत्री के हाथो को मजबूत करना है। सोमवार को वार्ता में जेडीयू के महासचिव शंकर सिंह, समेत कई जेडीयू के नेता मौजूद रहे।

टैग्स