ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

EOU ने केंद्र को सौंपी नीट पेपर लीक जांच की रिपोर्ट; अब शिक्षा मंत्रालय के एक्शन की बारी

PATNA : बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। <span style="background-co

EOU ने केंद्र को सौंपी नीट पेपर लीक जांच की रिपोर्ट; अब शिक्षा मंत्रालय के एक्शन की बारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को सौंप दी है। 


इस रिपोर्ट में पांच मई को परीक्षा के दिन हुई पहली गिरफ्तारी से लेकर पिछले डेढ़ महीने में हुई कार्रवाई और जमा किए गए साक्ष्यों की भी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार चार परीक्षार्थियों समेत गिरफ्तार 13 आरोपितों के बयान की प्रति भी जांच रिपोर्ट में दी गई है।


बताया जा रहा है कि इओयू के तरफ से नीट परीक्षा में धांधली और पेपर लीक होने के प्रमाण के तौर पर छापेमारी में बरामद नीट परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड, बुकलेट और जले हुए प्रश्न-पत्र के कुछ टुकड़ों की जानकारी भी साझा की गई है।


उधर, इसके अलावा पेपर लीक का मामला सामने आने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से किए गए पत्राचार और उनसे मिली सूचना की जानकारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय जांच रिपोर्ट की समिति रिपोर्ट का अध्ययन कर आगे का निर्णय लेगी।