ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एक महीने में दूसरी दफे शराब के नशे में पकड़ाया जेडीयू का नेता: दारू पीकर मचा रहा था उत्पात

PATNA: शराबबंदी वाले बिहार में अब सत्ताधारी जेडीयू के नेताओं के ही कारनामे सामने आने लगे हैं. फर्स्ट बिहार ने पहले ही खबर दी थी कि छात्र जेडीयू का नेता और खुद को पार्टी के राष

एक महीने में दूसरी दफे शराब के नशे में पकड़ाया जेडीयू का नेता: दारू पीकर मचा रहा था उत्पात
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: शराबबंदी वाले बिहार में अब सत्ताधारी जेडीयू के नेताओं के ही कारनामे सामने आने लगे हैं. फर्स्ट बिहार ने पहले ही खबर दी थी कि छात्र जेडीयू का नेता और खुद को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बताने वाला अमित माधव शराब पीते पकड़ा जा चुका है. शराब पीने के आरोपी अमित माधव ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. उसका कहना ता कि सम्राट चौधरी ने ललन सिंह की पार्टी में शराब परोसने का झूठा आरोप लगाया है. अब जेडीयू के एक और नेता की करतूत सामने आयी है. 


मामला खगड़िया से सामने आया है. जेडीयू के एक नेता को नशे में धुत्त होकर उत्पात मचाते पकडा गया है. खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव में उत्पात मचा रहे जदयू नेता ऋषिदेव सिंह को गिरफ्तार किय है. ग्रामीणों ने जेडीयू नेता की करतूत की खबर पुलिस को दी थी जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया है.


एक महीने में दूसरी दफे नशे में धुत्त होकर पकड़ाया

वाकये के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात पुलिस को ये खबर दी गयी कि जदयू नेता ऋषिदेव सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर अपने परिवार के ही सदस्यों के साथ गालीगलौज और मारपीट कर रहा है. इसकी जानकारी मद्य निषेध विभाग के कंट्रोल रूम को दी गयी थी. वहां से मिले निर्देश के बाद परबत्ता पुलिस करना गांव में पहुंची जहां जेडीयू नेता ऋषिदेव सिंह उत्पात मचा रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट करते जदयू नेता को गिरफ्तार कर लिया. वैसे नशे में धुत्त ऋषिदेव सिंह खुद भी घायल हालत में था.


करीब एक महीने पहले 21 अप्रैल को भी ऋषिदेव सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था. परबत्ता थानेदार धर्मेन्द्र पाल ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किये गये ऋषिदेव सिंह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद खगड़िया जेल भेज दिय गया है. हालांकि पिछले महीने पकड़े गये ऋषिदेव सिंह को पहली बार पकड़े जाने के कारण बेल मिल गया था. एक महीने बाद ही दूसरी दफे पकड़े जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है. बिहार में शराबबंदी नियम के  मुताबिक पहली बार पकड़े गए शराबी को जमानत मिल जाती है लेकिन दूसरी बार पकड़े जाने पर उसे जेल भेजना है.

टैग्स