ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तेजप्रताप ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2024-2025 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा, हमसे बड़ा कोई बाबा नहीं

PATNA: बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। तेजप्रताप ने कहा कि मेरा भविष्यवाणी है अमित शाह जी और मोदी जी कि 20

 तेजप्रताप ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, 2024-2025 में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा, हमसे बड़ा कोई बाबा नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। तेजप्रताप ने कहा कि मेरा भविष्यवाणी है अमित शाह जी और मोदी जी कि 2024 और 2025 में आपका सुपड़ा साफ हो जाएगा। हमने भविष्यवाणी कर दी है। मैं पूजा-पाठ करता हूं हमसे बड़ा बाबा कोई नहीं है। इसलिए हम यह भविष्यवाणी करते हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। 


तेजप्रताप ने यह भी कहा कि बिहार सरकार अपने दम पर प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। सांसदों को जनता के बीच जाना चाहिए लेकिन वो लोगों के बीच नहीं जाते हैं। बिहार सरकार के मंत्री जितना काम कर रहे हैं उतना सांसद भी नहीं कर रहे हैं। वही जातीय जनगणना को लेकर भी तेजप्रताप ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जातीय जनगणना पर आप क्या किये? जातीय जनगणना पर तो आप फेल हो गये। जबकि महागठबंधन की जीत हुई है और जब से महागठबंधन बना है 2024 और 2025 में बीजेपी का सफाया करने की नींव रखी गयी है।