ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

ED दफ्तर में MLC राधाचरण के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक, जबरन गाड़ी में बैठाने पर भड़के समर्थक

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां एमएलसी राधाचरण सेठ के समर्थकों और ED दफ्तर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है।जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ ईडी दफ्तर से एमपी

ED दफ्तर में MLC राधाचरण के समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक, जबरन गाड़ी में बैठाने पर भड़के समर्थक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां एमएलसी राधाचरण सेठ के समर्थकों और ED दफ्तर में मौजूद सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है।जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ ईडी दफ्तर से एमपीएमएल कोर्ट जाने के लिए निकले थे इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने से जेडीयू एमएलसी के समर्थक नाराज हो गए और सुरक्षाकर्मियों से भीड़ गए।


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे। 


इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी। जिसके बाद बुधवार को आरा स्थित उनके फार्म हाउस से ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राधाचरण साह को गिरफ्तारी के बाद रात भर पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया था। 


गुरुवार की सुबह ईडी की टीम राधाचरण साह को एमपी-एमएलए कोर्ट ले जाने लगी तो वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जेडीयू एमएलसी को जबरन गाड़ी में बैठा दिया। जिसे देखकर वहां मौजूद एमएलसी के समर्थक भड़ गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ उलझ गए। बाद में ईडी की टीम राधाचरण साह को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर चली गई।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता