ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

डॉ.रवीन्द्र राजहंस पथ का शिलान्यास एवं लोकार्पण डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पद्मश्री स्व. डॉ. रवीन्द्र राजहंस पथ का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू, बीजेपी विधायक अरुण

डॉ.रवीन्द्र राजहंस पथ का शिलान्यास एवं लोकार्पण डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने पद्मश्री स्व. डॉ. रवीन्द्र राजहंस पथ का शिलान्यास एवं लोकार्पण  किया। इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू, बीजेपी विधायक अरुण कुमार मौजूद रहे। 


लोकार्पण के बाद डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डॉ. रवींद्र राजहंस एक बड़े साहित्यकार थे। इनके नाम से नामकरण करने का सौभाग्य आज हमें प्राप्त हुआ है। डॉ. राजहंस ने हिंदी साहित्य की लंबे अरसे तक सेवा की है। इसके साथ ही वे शिक्षण कार्य से भी जुड़े रहे। 


सड़क का लोकार्पण के बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने यह भी कहा कि डॉक्टर रवीन्द्र राजहंस को हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। इस मौके पर स्व. रवींद्र राजहंस के पुत्र भी मौजूद थे। 


उन्होंने कहा कि आज का पल काफी गौरवान्वित वाला है मेरे पिता पद्मश्री रहे हैं और उनके नाम से किसी सड़क का शिलान्यास हो रहा है इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। मौके पर मौजूद बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पटना की माहापौर सीता साहू सहित कई गणमान्य ने पुष्प अर्पित कर पद्मश्री रवीन्द्र राजहंस को श्रद्धांजलि दी।


पद्मश्री स्व. डॉ. रवीन्द्र राजहंस के बेटे और राजस्थान के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमृत कलश ने बताया कि आज सही व्यक्ति को चयनित किया गया है। इस पथ का नाम पिताजी के नाम पर किया गया है। हनुमान नगर के लोगों में इससे काफी खुशी देखी जा रही हैं। 


वही रवीन्द्र राजहंस के बड़े  ज्योति कलश भी आईपीएस अधिकारी हैं उन्होंने कहा कि आज हमारे परिवार का सौभाग्य हैं कि आज पिताजी के नाम पर सड़क का नाम रखा गया है। बिहार सरकार ने उनके नाम पर यह सड़क दिया। हमारा पूरा परिवार बिहार सरकार का ऋणी है। ज्योति कलश ने कहा कि जब तक सुरज चांद रहेगा तब तक इस सड़क का हमारे पिता जी के ऊपर नाम रहेगा।

टैग्स