ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

डॉक्टर राजवर्धन आजाद बनें बिहार विधान परिषद के सदस्य, राजभवन से अधिसूचना जारी

PATNA: देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉक्टर राजवर्धन आजाद को राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर आजाद को विधान पार्षद बनान

डॉक्टर राजवर्धन आजाद बनें बिहार विधान परिषद के सदस्य, राजभवन से अधिसूचना जारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉक्टर राजवर्धन आजाद को राज्यपाल कोटे से बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉक्टर आजाद को विधान पार्षद बनाने की अनुशंसा की थी, जिसके बाद राजभवन ने उन्हें एमएलसी बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि डॉक्टर राजवर्धन आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भागवत झा आजाद के बेटे हैं।


दरअसल, बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों का मनोनयन होता है। जिसकी अनुसंशा राज्य सरकार करती है। राज्य सरकार ने पिछले दफे जिन 12 लोगों को विधान पार्षद मनोनीत किया था उनमें से एक उपेंद्र कुशवाहा ने इस्तीफा दे दिया था। उपेंद्र कुशवाहा के स्थान पर ही डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद मनोनीत किया गया है।


इससे पहले बिहार सरकार ने 2019 में राजवर्धन आजाद को बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था। डॉक्टर राजवर्धन आजाद 2014 में गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक रहे हैं और उन्हें प्रतिष्ठित बीसी रॉय अवार्ड भी मिल चुका है।



संबंधित खबरें