ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

डॉक्टरों की निगरानी में लालू प्रसाद का इलाज जारी, फिलहाल हालत सामान्य

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कंधे की हड्डी टूटने के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू प्रसाद पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां डॉक्टरों क

डॉक्टरों की निगरानी में लालू प्रसाद का इलाज जारी, फिलहाल हालत सामान्य
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद को कंधे की हड्डी टूटने के बाद पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू प्रसाद पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। पारस अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल लालू प्रसाद की हालत सामान्य बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी हालत पर पूरी नजर रखी जा रही है। 


दरअसल, रविवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दाहिना कंधा टूट गया था। सीढ़ियों से गिरने के कारण उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ था। 10 सर्कूलर रोड राबड़ी आवास में सीढ़ियों से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया था और संतुलन बिगड़ने के कारण लालू प्रसाद गिर गए थे। लालू के कमर और कंधे में चोट आई थी। जिसके बाद उनकी एमआरआई कराई गई थी।


रविवार की देर रात लालू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद सोमवार सुबह 4 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पटना स्थित पारस अस्पताल में लालू प्रसाद को भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लालू का इलाज कर रही है। फिलहाल लालू प्रसाद की स्थिति सामान्य बताई जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। पारस अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद की स्थिति सामान्य बनी हुई है, डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

टैग्स