ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न, कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य शक्ति

DESK : आज पूरा भारत देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न का नेतृत्व करेंगी। वहीं फ्रांस के

देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न, कर्तव्य पथ पर दिखेगी भारत की सैन्य शक्ति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : आज पूरा भारत देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न का नेतृत्व करेंगी। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन परेड में मुख्य अतिथि होंगे, जिसके लिए वो दिल्ली पहुंच गए हैं।  कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को ‘‘महिला सशक्तीकरण’’ पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक मिलेगी। 


इसके साथ ही सशस्त्र बलों की परेड में मिसाइल, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली, वाहन पर लगे मोर्टार और बीएमपी-2 पैदल सेना के लड़ाकू वाहन जैसे घरेलू हथियारों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा।  वहीं पहली बार तीनों सेनानओ का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े समारोह में शामिल होगा। इस बार के परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा। 


इस साल परेड में शामिल होने के लिए करीब 13 हजार विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ये वे लोग हैं जिन्होंने सरकार की करीब 30 प्रमुख योजनाओं का लाभ उठाया है। इसके अलावा पेटेंट हासिल करने वाले विशेषज्ञों, इसरो की महिला वैज्ञानिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, किसानों और आदिवासी समुदाय के लोगों को भी निमंत्रण दिया गया है। इसका उद्देश्य सरकार के जनभागीदारी के दृष्टिकोण के अनुरूप जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है। कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए 77 हजार सीटों की क्षमता है। इनमें से आम जनता के लिए 42 हजार सीट टिकटों के जरिये बुक की जाती हैं। 


मालूम हो कि, गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य आयोजन आज सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा, जो करीब 12 बजे तक चलेगा। परेड नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से लेकर नेशनल स्टेडियम तक जाएगी, जिसकी दूरी पांच किलोमीटर है। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सऊदी अरब के रियाद में स्थित भारतीय दूतावास को तिरंगे के रंग से सजा दिया गया है। दूतावास ने एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। वहीं, उज्बेकिस्तान के ताशकंद में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह आयोजन ताशकंद स्थित अलीशेर नवोई नेशनल लाइब्रेरी में हुआ।