ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

देश में बनी I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार तो खत्म हो जाएगा सनातन धर्म, बोले चिराग पासवान ... CM नीतीश कुमार को नहीं है बिहार से कोई मतलब

VAISHALI : देश में जिस दिन विपक्षी गठबंधन यानी आईएनडीआईए की सरकार बनी उस दिन से सनातन का खतरा होना शुरू हो जाएगा। सनातन धर्म उस दिन से खतरा में आ जाएगी जिस दिन विपक्षी गंठबंधन सरका

देश में बनी I.N.D.I.A. गठबंधन की सरकार तो खत्म हो जाएगा सनातन धर्म, बोले चिराग पासवान ... CM नीतीश कुमार को नहीं है बिहार से कोई मतलब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : देश में जिस दिन विपक्षी गठबंधन यानी आईएनडीआईए की सरकार बनी उस दिन से सनातन का खतरा होना शुरू हो जाएगा। सनातन धर्म उस दिन से खतरा में आ जाएगी जिस दिन विपक्षी गंठबंधन सरकार में आ जाएगी। उस दिन सनातन धर्म को खत्म कर दिया जायेगा। इसकी रणनीति तैयार कर की गई है। बस ये लोग मौके की ताक में लगे हुए हैं। यह बात लोजपा (रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने कही है। 


चिराग पासवान ने कहा कि - जिस दिन INDIA गंठबंधन सरकार में आ गयी उस दिन से सनातन धर्म खतरा में आ जाएगा। इसकी तैयारी पूरे संयोजित तरीके से किया जा रहा है। इतना ही नहीं एक बड़े वर्ग के धर्म के साथ खत्म करने की साजिश रची जा रही है। महाराष्ट्र में हुए INDIA गठबंधन कि बैठक में यह पूरा फार्मूला तय हुआ है। 


वहीं, चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर में हुई नाव हादसे में 18 बच्चे लापता के हादसे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तरफ से दिए गए बयान को लेकर कहा कि- मुख्यमंत्री 18 साल से बिहार की सत्ता में हैं। लेकिन अभी भी हमारे बच्चे को नाव के जरिए स्कूल जाना पड़ता ह।  हमारे दादा- पिता बताते थे कि कैसे दो-दो नदी को पार करके स्कूल जाते थे। लेकिन जिस प्रदेश के 18 वर्षों से एक ही मुख्यमंत्री हो उसे प्रदेश के बच्चों को नाव के जरिए स्कूल जाना पड़े यह दुर्भाग्यपूर्ण है। 


चिराग पासवान ने कहा कि- बिहार के मुख्यमंत्री किसी के दुख के समय प्रदेश के लोगो को आंसू पोछने नहीं जाते हैं। दुःख के समय अपने प्रदेश के लोगो के साथ मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं । वहीं अगर इंडिया गठबंधन के बैठक में उनके संयोजक बनने का बात होता है तो मुख्यमंत्री खाली है और बड़े ही आसानी से उस बैठक में शामिल होने पहुंच जाते ह। 


आपको बताते चलें कि,चिराग पासवान वैशाली खरौना मैदान में कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां पर मीडिया से बात करते हुए जमकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है तो वही सनातन धर्म को इंडिया गठबंधन से खतरा भी बताया है।