ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ JAP का राजभवन मार्च, सड़क पर उतरे हजारों कार्यकर्ता

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राजभवन मार्च किया। इस मार्च में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ JAP का राजभवन मार्च, सड़क पर उतरे हजारों कार्यकर्ता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई, जीएसटी, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राजभवन मार्च किया। इस मार्च में हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की अगुवाई में ऐतिहासिक राजभवन मार्च निकाला गया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों हजार की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राजभवन मार्च को केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त आम लोगों का भी आपर समर्थन मिला।


राजू दानवीर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नियत और नीतियों का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार से आज हर वर्ग के लोग परेशान हैं। दूध से लेकर ब्रेड और खाने पीने की अन्य सामग्रियों पर भी जीएसटी लगाई जा रही है, जिसकी वसूली सरकार आम आदमी की जेब से कर रही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के ऐसे पहले चौकीदार हैं, जो रोज सुबह तेल की कीमतों में वृद्धी करके देश वासियों को गुड मार्निंग मैसेज भेजते हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है।


उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा रोजगार के लिये भटक रहे हैं लेकिन वर्षों से केंद्र से कोई शासकीय भर्ती नहीं निकाली गई, उल्टे रोजगार को खत्म कर रोजगार देने वाले संस्थानों को नीलाम किया जा रहा है। सरकार अब युवाओं को अग्निवीर का झांसा दे रही है। सेना में संविदा के आधार पर भर्ती कर बीजेपी की सरकार बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी बढ़ाने और सेना में ठेका प्रथा अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार इस पर कोई राहत नहीं देती।

टैग्स