ब्रेकिंग
बिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइन

देश को मुद्दों से भटकाने की हो रही कोशिश, ललन सिंह बोले.. BJP घोल रही सांप्रदायिकता का जहर

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर केद्र सरकार को घेरने के लिए जेडीयू सड़क पर उतरेगी। आने वाले 27 सितंबर को जेडीयू राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में

देश को मुद्दों से भटकाने की हो रही कोशिश, ललन सिंह बोले.. BJP घोल रही सांप्रदायिकता का जहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर केद्र सरकार को घेरने के लिए जेडीयू सड़क पर उतरेगी। आने वाले 27 सितंबर को जेडीयू राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि केंद्र की सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है, इसके लिए JDU सड़क पर उतरेगी।


ललन सिंह ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार सांप्रदायिक सदभाव खराब करने की कोशिश कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए जेडीयू के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इसको लेकर 27 तारीख को मार्च का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू सांप्रदायिक एकता के पक्ष में पूरे देश की जनता को जागृत करेगी।


बता दें कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जेडीयू ने सतर्कता और जागरूकता मार्च का आह्वान किया है। आगामी 27 सितंबर को प्रदेश के सभी मुख्यालय में मार्च का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, स्थानीय नेता, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मार्च का उद्देश्य केंद्र सरकार और बीजेपी की गलत नीतियों का पर्दाफाश करना है।