ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

डिप्टी सीएम तारकिशोर पर आरोपों के बाद बीजेपी में अफरातफरी: पार्टी ने मंत्रियों की आपात बैठक बुलायी, रेणू देवी के घर हो रही बैठक

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगने के बाद बीजेपी में अफरातफरी मच गयी है. बीजेपी ने अपने तमाम मंत्रियों की आपात बैठक बुला ली है. डिप्टी सीएम रेणू दे

डिप्टी सीएम तारकिशोर पर आरोपों के बाद बीजेपी में अफरातफरी: पार्टी ने मंत्रियों की आपात बैठक बुलायी, रेणू देवी के घर हो रही बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगने के बाद बीजेपी में अफरातफरी मच गयी है. बीजेपी ने अपने तमाम मंत्रियों की आपात बैठक बुला ली है. डिप्टी सीएम रेणू देवी के घर ये बैठक हो रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत कई वरीय नेता भी बैठक में मौजूद हैं. 


खबर ये है कि तारकिशोर प्रसाद पर लग रहे लगातार आरोपों से बीजेपी नेतृत्व परेशान है. तारकिशोर प्रसाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं औऱ बीजेपी अब तक भ्रष्टाचार के आरोपों से बचती आयी है. लेकिन बिहार में उसने जिसे अपने नेता बनाया उसी पर आरोप लग रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के तमाम मंत्रियों की आपात बैठक बुलायी गयी है.


पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, प्रदेश संगठन मंत्री भीखु भाई दलसानिया भी मौजूद हैं. बीजेपी के एक नेता ने बताया कि पार्टी आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद मंत्रियों की ये बैठक बुलायी गयी है. इसमें तारकिशोर प्रसाद पर लगे आरोपों पर चर्चा होगी. वहीं पार्टी के एक और मंत्री रामसूरत राय पर भी कई आरोप लगे हैं. उस पर भी चर्चा होगी. 


आलाकमान ने जवाब मांगा

इस बीच खबर ये भी आ रही है बीजेपी आलाकमान ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से जवाब मांगा है. ताऱकिशोर प्रसाद पर लगे आऱोपों की खबर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंची है. इसके बाद उनसे जवाब तलब किया गया है. उन्हें एक-दो दिनों में दिल्ली तलब किये जाने की भी चर्चा है. हालांकि बीजेपी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खास भीखु भाई दलसानिया को बिहार का संगठन महामंत्री बनाया है. वे लगातार पार्टी आलाकमान से संपर्क में हैं.