ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना पहुंचने पर बोले चिराग पासवान, सरकार की नीतियों का विरोध कीजिए व्यक्ति का नहीं

PATNA: एलजेपी सांसद चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चिर

पटना पहुंचने पर बोले चिराग पासवान, सरकार की नीतियों का विरोध कीजिए व्यक्ति का नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  एलजेपी सांसद चिराग पासवान दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने बताया कि आरा और बक्सर में कल से दो दिवसीय कार्यक्रम है। आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसैलाव देखने को मिल रहा है। आरा और बक्सर में भी यह देखने को मिलेगा। कल से होने वाली यात्रा को लेकर हम पहले से और ज्यादा उत्साहित हैं। लोगों का अटूट प्रेम मिल रहा है। 


चिराग पासवान ने कहा कि भाषा हमेशा मर्यादित होनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना मैं उचित नहीं मानता। यदि विरोध ही करना है तो उनकी नीतियों का विरोध किजिए। देश में व्याप्त महंगाई का विरोध किजिए तो मैं भी उस बात का विरोध करुंगा लेकिन लेकिन देश के प्रधानमंत्री के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं मानता। 


चिराग ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से नहीं है। मैं उनके किसी भी नीति का समर्थन नहीं करता। मेरा मानना है कि बिहार यदि बर्बाद हुआ है तो मौजूद मुख्यमंत्री की नीतियों की वजह से ही हुआ है। चिराग ने कहा कि नीतियों का विरोध किजिए व्यक्ति का विरोध करना उचित नहीं है। 


टैग्स