ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज शाम दिल्ली से पटना लौट आएं हैं। पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी उनके साथ पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर राजद नेता और समर्थक पहले से मौजूद थे।

दिल्ली से पटना लौटे लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी भी हैं साथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज शाम दिल्ली से पटना लौट आएं हैं। पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी उनके साथ पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर राजद नेता और समर्थक पहले से मौजूद थे। सभी ने अपने नेता का पटना में स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद वे राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। बता दें कि बीते 4 दिन पहले 16 मई को रूटीन चेकअप के लिए लालू प्रसाद यादव पटना से दिल्ली गये हुए थे। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद से वे लालू लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं और डॉक्टरों की सलाह मान रहे हैं। 


सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने लालू को सलाह दी थी कि वे भीड़ से दूरी बनाकर रखें। डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू कई महीने तक दिल्ली में ही रहे। पिछले दिनों एक बार फिर लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे और बाद में डॉक्टरों से इजाजत लेकर वापस दिल्ली लौट गए थे।


बीते 28 अप्रैल को करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी दिल्ली से पटना हुई थी। तेजस्वी यादव के साथ वे दिल्ली से पटना पहुंचे थे। पटना आने के बाद पहली बार 12 मई को लालू राबड़ी आवास से बाहर निकले और हाई कोर्ट मजार पहुंचकर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी थी। इस बीच लालू घर से ही पार्टी के काम में भी जुड़े रहे और संगठन को और धारदार बनाने की कोशिश में लगे रहे। अब एक बार फिर लालू दिल्ली से पटना लौटे हैं। पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

टैग्स