ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दिल्ली से पटना लौटे सीएम नीतीश, राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह में हुए शामिल

PATNA: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम पटना लौट आए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट च

दिल्ली से पटना लौटे सीएम नीतीश, राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न सम्मान समारोह में हुए शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम पटना लौट आए। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान शुक्रवार की देर शाम दिल्ली रवाना हुए थे।


दरअसल, केंद्र सरकार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर, पूर्व पीएम और किसान नेता चौधरी चरण सिंह और देश में कृषि क्रांति के प्रणेता एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया था।


30 मार्च को राष्ट्रपति भवन में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति देश के इन विभूतियों को और उनके परिजनों को भारत रत्न से जुड़े मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था।


इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान समेत विभिन्न दलों के देशभर से आए सैकड़ों नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम पटना लौट आए।