ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश, पीएम मोदी से मुलाकात की बात टाल गए; बोले- सब अच्छा है

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में आयोजत राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के बाद रविवार की दोपहर पटना के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से लौटने के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने

दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए सीएम नीतीश, पीएम मोदी से मुलाकात की बात टाल गए; बोले- सब अच्छा है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में आयोजत राष्ट्रपति की भोज में शामिल होने के बाद रविवार की दोपहर पटना के लिए रवाना हो गए। दिल्ली से लौटने के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने सीएम नीतीश से पीएम मोदी से मुलाकात से जुड़ा सवाल पूछा तो वे सवाल को टाल गए और सिर्फ इतना कहा कि सब अच्छा है। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।


दरअसल, दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जी20 समिट के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से भोज का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में विदेशी मेहमानों के साथ साथ देशभर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होने का न्योता मिला था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस डिनर पार्टी में शामिल हुए जहां लंबे समय बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। दोनों नेताओं की मुलाकात पर बिहार के साथ साथ विपक्ष के नेताओं की नजर थी।


पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरे जब सामने आईं तो उसे देखकर तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे। खुद पीएम मोदी ने नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के साथ वाली तस्वीर को ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस खास तस्वीर में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीएम हेमंत सोरेने के साथ साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी सीएम नीतीश और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से कराते नजर आ रहे हैं।


दिल्ली से रवाना होने के पहले मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश ने कहा कि, ‘चिट्ठी भेजा था और कहा था कि डिनर पार्टी में आना चाहिए तो हम लोग आ गए थे.. वहीं बैठे हुए थे, चार घंटा से अधिक समय तक वहां मौजूद रहे और बाकी सभी लोगों को भी देखा.. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अब वापस लौट रहे हैं, कोई बात नहीं है’ पीएम नरेंद्र मोदी से लम्बे अरसे बाद मुलाकात के सवाल को टालते हुए नीतीश कुमार ने सिर्फ इतना कहा कि सब अच्छा है। इसके बाद वे पटना के लिए रवाना हो गए।