ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी का बड़ा बयान, बोलीं.. लालू जी बीमार हैं, बिहार नहीं आएंगे

PATNA : लालू प्रसाद यादव के चाहने वालों को बड़ा झटका लग सकता है. लालू यादव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पटना पहुंचने वाले हैं यह खबर पिछले दिनों सामने आई थी. आरजेडी के कई नेत

दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी का बड़ा बयान, बोलीं.. लालू जी बीमार हैं, बिहार नहीं आएंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लालू प्रसाद यादव के चाहने वालों को बड़ा झटका लग सकता है. लालू यादव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए पटना पहुंचने वाले हैं यह खबर पिछले दिनों सामने आई थी. आरजेडी के कई नेता यह संकेत दे चुके हैं कि लालू पटना आएंगे और फिर तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर जाकर प्रचार भी करेंगे. लेकिन अब राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. 




पिछले दिनों पटना से दिल्ली पहुंची राबड़ी देवी आज वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई. राबड़ी देवी ने दिल्ली रवाना होते वक्त बड़ा बयान दिया है. लालू प्रसाद यादव को लेकर सवाल किए जाने पर राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू जी की तबीयत खराब है और वह बिहार नहीं आ सकते. पूर्व मंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर लालू के बिहार दौरे को लेकर सस्पेंस खड़ा हो गया है.


हालांकि राबड़ी देवी ने यह जरूर कहा है कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों सीटों पर आरजेडी की जीत होगी. पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली रवाना होते वक्त मीडिया ने यह सवाल किया कि क्या वह लालू जी को लाने के लिए दिल्ली जा रही हैं तो राबड़ी देवी ने कहा कि लालू जी की तबीयत खराब है और वह बिहार नहीं आ सकते. 




दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी देवी अपने बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित महानवमी की पूजा में भी शामिल हुईं. वहां राबड़ी देवी ने हवन भी किया था. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet

FirstBihar संवाददाता