ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए आज का दिन खास, BJP दिल्ली में मंत्रियों और विधान पार्षदों के नाम तय करेगी

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से लगातार चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी आज बड़ी खबर दिल्ली से आ सकती है। दिल्ली में बीजेपी के नेताओं की आज अहम बैठक को होने वाली है जि

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए आज का दिन खास, BJP दिल्ली में मंत्रियों और विधान पार्षदों के नाम तय करेगी
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से लगातार चल रहे मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ी आज बड़ी खबर दिल्ली से आ सकती है। दिल्ली में बीजेपी के नेताओं की आज अहम बैठक को होने वाली है जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर विधान परिषद में मनोनयन कोटे वाली सीटों को लेकर चर्चा होनी है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की यह बैठक होगी। इस बैठक में मंत्री पद के चेहरों के साथ-साथ विधान परिषद किन्हें भेजा जाए इस पर अंतिम तौर पर मुहर लगेगी।


बिहार को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक
बिहार में सरकार को लेकर सारे मामलों को सुलझाने के लिए बीजेपी ने सोमवार को दिल्ली में बैठक बुलायी है. आज शाम ये बैठक होगी. पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल दिल्ली में ही हैं. वहीं दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को दिल्ली तलब कर लिया गया है. इन चारों के अलावा बैठक में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहेंगे.




बीजेपी सूत्रों ने बताया कि आज यानि सोमवार होने वाली इसी बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बीजेपी कोटे के तमाम मंत्रियों के नाम फाइनल कर लिये जायेंगे. सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र यादव ने अपने हिसाब से मंत्रियों के नाम पहले ही तय कर लिये थे लेकिन सुशील मोदी कैंप ने उस पर आपत्ति जतायी थी. कहा गया था कि भूपेंद्र यादव ने जो सूची तैयार की है उसमें सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का ख्याल नहीं रखा गया है. इसके बाद मंत्रियों की सूची में फेरबदल का फैसला लिया गया था.


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र यादव ने फिर से मंत्रियों की नयी लिस्ट तैयार की है. आज उस सूची पर संजय जायसवाल, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ चर्चा करेंगे. उसी बैठक में ही नये मंत्रियों का नाम फाइनल कर दिया जायेगा.


बीजेपी की इस बैठक में राज्यपाल कोटे से मनोनीत होने वाले एमएलसी का नाम भी तय किया जायेगा. पिछले मई से ही बिहार में राज्यपाल कोटे से 12 विधान पार्षदों के मनोनयन का मामला फंसा हुआ है. देरी बीजेपी की ओर से ही हो रही है जिसने अब तक अपनी सूची जेडीयू को नहीं सौंपी है. सोमवार को ये मामला भी सुलझा लिये जाने के आसार हैं.


इसी सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार
बीजेपी सूत्रों की मानें तो इसी सप्ताह में बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. दरअसल मंत्रिमंडल में विस्तार का मामला बीजेपी के कारण ही फंसा था. नीतीश कुमार कह चुके हैं कि बीजेपी की ओर से मंत्रिय़ों की सूची नहीं दिये जाने के कारण वे मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि मंगलवार को बीजेपी नीतीश कुमार को मंत्रियों की सूची सौंप देगी. उसके तत्काल बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स

संबंधित खबरें