ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

दिल्ली के सीएम पर JAP का बड़ा हमला, कहा- वोट के लिए धर्म की राजनीति कर रहे केजरीवाल

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दानवीर ने कहा है कि अरविंद

दिल्ली के सीएम पर JAP का बड़ा हमला, कहा- वोट के लिए धर्म की राजनीति कर रहे केजरीवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। दानवीर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जैसे लोग धर्म की गंदी राजनीति कर देश को खोखला करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वोट के लिए आज केजरीवाल विकास के मुद्दे को भूल गए। गुजरात चुनाव में उनकी असलियत अब निकल कर सामने आने लगी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, जिसका एक मात्र मकसद देश में धार्मिक उन्माद फैला कर अपना उल्लू सीधा करना है। 


राजू दानवीर ने ये बाते केजरीवाल के भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ लक्ष्मी-गणेश की फोटो भी लगाने की मांग को लेकर कही। उन्होंने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था अगर आज बुरे दौर से गुजर रही है, तो इसके लिए देश की मौजूदा सरकार के गलत नीतियां हैं, ना कि भगवान। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का यह बयान उनके मानसिक दिवालियापन को जाहिर करता है। उन्होंने दिल्ली में केजरीवाल के किए गए कार्यों को ढकोसला बताया और कहा कि दिल्ली में भी केजरीवाल ने मुफ्तखोरी की राजनीति को देश में जन्म दिया। अब पंजाब के पैसे का गलत इस्तेमाल गुजरात में कर रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है और केजरीवाल के दोगलेपन को प्रदर्शित करती है।  


उन्होंने कहा कि देश को आज भाजपा और आम आदमी पार्टी जैसे बहरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है। देश की अर्थव्यवस्था को केंद्र की मोदी सरकार ने गर्त मे डाला है, उस पर बात करने के जगह केजरीवाल उनके एजेंडे पर काम करते हुए धर्म की गंदी राजनीति पर उतर आए हैं, जिसका पूरे पुरजोर तरीके से विरोध होना चाहिए।

टैग्स