ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी ने आज फिर बुलाई बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही चर्चा

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव 13 सितंबर को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली जाने से पूर्व तेजस्वी ने आज फिर बैठक बुलाई। जिसमें कई राजद नेता शामिल हुए। इस दौरान 2024 म

दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी ने आज फिर बुलाई बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही चर्चा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव 13 सितंबर को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली जाने से पूर्व तेजस्वी ने आज फिर बैठक बुलाई। जिसमें कई राजद नेता शामिल हुए। इस दौरान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तेजस्वी यादव ने इस दौरान चुनाव को लेकर कई बातें कही। वही राजद नेताओं ने भी इस दौरान अपनी-अपनी बातें रखी। लोकसभा चुनाव में राजद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज इस पर मुहर लग सकती है। 


बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में राजद भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। रविवार को राजद कोटे के मंत्रियों, पार्टी विधायकों, विधान पार्षदों के साथ तेजस्वी यादव ने बैठक की थी। 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के बंगला पर यह बैठक आयोजित की गयी थी। एनडीए को हराना और इंडिया गठबंधन को जीत दिलाना इस बैठक का एक मात्र उद्धेश्य था। 


आज भी तेजस्वी यादव के आवास पर पार्टी नेताओं की हाई लेवल मीटिंग बुलाई गयी। राजद नेत्री ने बताया कि समय आने पर सब पता चल जाएगा इंतजार कीजिए। अच्छा रहेगा चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है कि कैसे राजद कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना है और कैसे 2024 के चुनाव का मुकाबला करना है। बता दें कि 13 सितंबर को दिल्ली को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली जाएंगे। 


इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं से लगातार दो दिनों से बैठक कर रहे हैं। राजद नेताओं से एक-एक सीट को लेकर बातचीत की जा रही है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आज इस पर मुहर लग सकती है। सीटों की लिस्ट तैयार कर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समक्ष रखा जाएगा। जिसके बाद लालू प्रसाद आगे की रणनीति तय करेंगे।  


टैग्स