ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

DD न्यूज का लोगो बदलने पर बोली TMC- दूरदर्शन का हो गया भगवाकरण : प्रसार भारती ने भी दिया जवाब, कहा- भगवा नहीं नारंगी रंग है लोगो का

DESK : डीडी न्यूज ने अपना लोगो बदल दिया है। लाल रंग से अब इसका कलर नारंगी कर दिया गया है। डीडी न्यूज का लोगो बदलने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्र सरकार पर जोरदार ह

DD न्यूज का लोगो बदलने पर बोली TMC- दूरदर्शन का हो गया भगवाकरण : प्रसार भारती ने भी दिया जवाब, कहा- भगवा नहीं नारंगी रंग है लोगो का
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK : डीडी न्यूज ने अपना लोगो बदल दिया है। लाल रंग से अब इसका कलर नारंगी कर दिया गया है। डीडी न्यूज का लोगो बदलने को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार ने कहा कि दूरदर्शन का भगवाकरण हो गया है। अब यह प्रसार भारती से प्रचार भारती हो गया। 


बता दें कि टीएमसी नेता जवाहर सरकार वर्ष 2012 से 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली संस्था प्रसार भारती के CEO रह चुके हैं। दूरदर्शन के लोगो का भगवाकरण देखकर वह काफी दुखी हैं। उनका मानना है कि एक धर्म और RSS के रंग को इसमें शामिल कर देश के मतदाताओं को प्रभावित करेगा। उन्होंने इसे आदर्श आचार चुनाव संहिता का उल्लंघन भी बताया है। वहीं टीएमसी के इस बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेसियों को भगवान और हिन्दुओं से इतनी नफरत क्यों है? ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण की बात करते हैं। भगवा रंग का आनंद ये लोग नहीं ले सकते। 


दरअसल, विगत 16 अप्रैल को दूरदर्शन ने सोशल मीडिया X पर एक नया प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि हमारे मूल्य वही हैं लेकिन अब हम एक नए अवतार में उपलब्ध हैं। ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाएं जो पहले कभी नहीं देखी गई है। बिल्कुल नए डीडी न्यूज का अनुभव करें। डीडी न्यूज - भरोसा सच का। डीडी न्यूज का लोगो लाल से नारंगी करने पर टीएमसी ने सवाल उठाये हैं। टीएमसी के इस सवाल का जवाब प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने भी दिया है। उन्होंने कहा कि डीडी के लोगो का रंग भगवा नहीं बल्कि नारंगी है। कुछ लोग इसे भगवा बता रहे हैं, जो सही नहीं है। हमने सिर्फ चैनेल के लोगो में बदलाव नहीं किया है बल्कि पूरे लुक को अपग्रेड किया गया है।  

टैग्स