ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता, बीजेपी नेता ने कह दी बड़ी बात..जरूरत पड़ने पर खुल भी जाएगा

PATNA: बिहार में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नही

दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता, बीजेपी नेता ने कह दी बड़ी बात..जरूरत पड़ने पर खुल भी जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता है। हमेशा के लिए दरवाजा बंद नहीं होता जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला मंजूर होगा। 


बिहार राजनीतिक हलचल के बीच बीजेपी ने सभी विधायकों को कल पटना पहुंचने को कहा गया है। वही लालू यादव ने भी अपने विधायकों को पटना बुलाया है।  माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी। कई बीजेपी विधायकों की ओर से दावा भी किया गया है कि जल्द ही नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आ जाएंगे। 


बीजेपी के नेता हर मंच से यह कहते थे कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है। वही नीतीश कुमार के बीजेपी से हाथ मिलाने की चर्चा पर मीडिया ने जब बीजेपी नेता सुशील मोदी से सवाल किया कि आप लोग ही कहते थे कि उनके लिए दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गया है। इस पर क्या कहेंगे? बीजेपी नेता सुशील मोदी ने मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दरवाजा परमानेंट बंद नहीं होता। जरूरत पड़ने पर दरवाजा खुल भी जाएगा। हमारी पार्टी का जो फैसला होगा वो हमलोगों को भी मंजूर होगा।  


बिहार में सियासी उलटफेर होने की औपचारिक पुष्टि हो गयी है. अब तक सिर्फ कयास लगाये जा रहे थे कि बीजेपी और नीतीश कुमार क्या करने जा रहे हैं. लेकिन अब खबर पक्की है कि नीतीश कुमार से बीजेपी का समझौता होने जा रहा है। बीजेपी ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टियों को इसकी जानकारी दे दी है। इन तमाम घटनाक्रम के बाद ये तय हो गया है कि बिहार की सियासत यू टर्न मारने वाली है. एक से दो दिनों के भीतर सारा खेल हो जाने वाला है.