ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

डर से बाबा बागेश्वर पर नीतीश सरकार करवा रही झूठा मुकदमा, BJP विधायक बोले ... 2027 में भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र

PATNA : बिहार में पिछले 5 दिनों से लगातार बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमत कथा चल रहा था। इस दौरान वो हर बार हिंदू राष्ट्र बनाने की बातों को दुहराते रहे। जिस

 डर से बाबा बागेश्वर पर नीतीश सरकार करवा रही झूठा मुकदमा,  BJP विधायक बोले ... 2027 में भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले 5 दिनों से लगातार बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हनुमत कथा चल रहा था। इस दौरान वो हर बार हिंदू राष्ट्र बनाने की बातों को दुहराते रहे। जिसके बाद अब इसी मांग का भाजपा के तरफ से भी समर्थन किया गया है। भाजपा के विधायक के तरफ से कहा गया है कि, 2027 तक देश हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। 


दरअसल, बागेश्वर धाम वाले पंडित धर्मेंद्र शास्त्री द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। जिसको लेकर काफी विरोध भी जताया जा रहा है और इस विरोध के बीच भाजपा के विधायक भूषण ठाकुर ने साफ कह दिया है कि, भारत हिंदू राष्ट्र है और 2027 तक इसकी घोषणा भारत के साधु -संत करेंगे। उन्होंने कहा है कि, बिहार में बागेश्वर धाम वाले बाबा के आगमन से लोग काफी उत्साहित है। जिस तरह बाबा के दरबार में अपार जनसमूह उमड़ा उससे सभी लोग को अंदाज़ा लग गया होगा कि जल्द ही हिंदू राष्ट्र की घोषणा हुई है। 


वहीं, सीएम नीतीश कुमार से तरफ से बाबा बागेश्वर को लेकर दिए गए बयान का पलटवार करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि, उन्होंने जिस तरह के शब्दों का उपयोग किया गया है। वह कहीं से भी ठीक नहीं है। नीतीश कुमार के बयानों से यह साफ़ झलकता है कि, उनसे जानबूझकर इस तरह का बयान दिलवाया जा रहा है। अपनी स्वेक्ष्चा से वह कोई काम नहीं कर रहे है। भाजपा विधायक ने यह भी कहा है कि, बाबा से डर कर नीतीश सरकार उनके ऊपर मुकदमा करा रहा है। लेकिन, उससे बाबा डरने वाले नहीं हैं। 


इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों मुंगेर सांसद के तरफ से आयोजित भोज में शराब सेवन को लेकर उठाये गए सवालों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तरफ से भेजी गयी लीगल नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि, जेडीयू सांसद के भोज की जांच करवाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उनके भोज में शामिल होने वाले सभी जेडीयू के पदाधिकारी की शराब सेवन की भी जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही वो लोग यह भी साफ़ तौर पर समझ लें कि, भाजपा के नेता किसी मुकदमें से डरने वाले नहीं है।