ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘दम है तो बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं’ नीतीश को चिराग का खुला चैलेंज

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर बिहार में सियासत तेज है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम

‘दम है तो बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं’ नीतीश को चिराग का खुला चैलेंज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुल से लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चा को लेकर बिहार में सियासत तेज है। इसी बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के लोगों ने नकार दिया है इसलिए दूसरी जगह ठिकाना तलाश कर रहे हैं।


चिराग पासवान ने बड़ा चैलेंज देते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वे बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़ कर दिखा दें, उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा। नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने नकार दिया है इसलिए वे बिहार से बाहर जगह तलाश रहे हैं। बिहार में किसी पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बिहार के युवा राज्य की सत्ता पलटने वाले हैं। एनडीए ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल किया था लेकिन इसबार 40 में से 40 सीट जीतेंगे।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि उन्हें कुछ नहीं बनना है, इसपर चिराग ने कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन का ही कुछ नही बनने वाला है।  INDIA का जो तथाकथित गठबंधन है, इसमें ये लोग देश का नाम राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। गठबंधन में सिर्फ विरोधाभाष दिख रहा है। जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नही करेंगी। वहीं उन्होंने सात निश्चय योजना को बिहार का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता