ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, विधानसभा अध्यक्ष को दिया सबूत

PATNA : नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं. तेजस्वी यादव ने पहले भी द

दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, विधानसभा अध्यक्ष को दिया सबूत
Anamika
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं. तेजस्वी यादव ने पहले भी दागी मंत्रियों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला है. 

अब एक बार फिर तेजस्वी यादव आज दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा में उठाने वाले हैं. इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दागी मंत्रियों को लेकर सरकार पर हमला बोला और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंपी. 

तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं. लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 60 फीसदी से ज्यादा मंत्री दागी  हैं. किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था. इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं. 

एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया कितने मंत्रियों पर कौन कौन से आरोप हैं. एडीआर की रिपोर्ट मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं .इसमे पूरी जानकारी है. 18 में 14 मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन आपराधिक मामलों का व्यक्तिगत डाटा भी मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं.जिस स्कूल में शराब मिली मंत्री राम सूरत राय स्कूल के संस्थापक है, स्कूल के बाहर बोर्ड में लिखा है. इसे लेकर मंत्री राम सूरत राय ने सदन को गुमराह किया है.