ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

'ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं, बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं' नजरबंद विधायकों के साथ तेजस्वी ने गाया गाना, देखिए.. वीडियो

PATNA: नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार की सियासत में कोई भी बड़ा खेल हो सकता है। सत्ताधारी दल हों या विपक्षी पार्टियां सभी को अपने विधायकों के टूटने के डर सता रहा है। यही

'ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं, बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं' नजरबंद विधायकों के साथ तेजस्वी ने गाया गाना, देखिए.. वीडियो
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार की सियासत में कोई भी बड़ा खेल हो सकता है। सत्ताधारी दल हों या विपक्षी पार्टियां सभी को अपने विधायकों के टूटने के डर सता रहा है। यही वजह है कि सभी दलों ने अपने अपने विधायकों को एक जगह शिफ्ट कर दिया है। कांग्रेस के विधायक हैदराबाद में हैं जबकि बीजेपी के सभी विधायक बोधगया प्रवास पर हैं। जेडीयू ने अपने विधायकों को एकजुट कर रखा है तो वहीं आरजेडी ने अपने विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद कर दिया है।


बिहार में खेला की बात कहने वाले तेजस्वी यादव के विधायकों को उनके पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास पर नजरबंद किया गया है। तेजस्वी के आवास पर विधायकों के रहने के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। इस बीच तेजस्वी यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे आरजेडी और लेफ्ट के विधायकों के साथ गिटार पर गाना गाते हुए दिख रहे हैं। शनिवार को विधायक दल की बैठक के बाद सभी विधायकों को तेजस्वी के आवास में रोक दिया गया था।


फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव अपने आवास पर पार्टी के विधायक के साथ बैठ कर 'ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं, बहुत जख्म सीने पे खाए हुए हैं' गाना गाते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ उनके विधायक भी गाना गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। सांसद महबूब अली कैसर के बेटे विधायक यूसुफ सलाउद्दीन तेजस्वी के बगल में बैठ कर गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।